Santoshi Mata Aarti

Santoshi Mata Aarti

संतोषी माता आरती (पूर्ण)

जय सन्तोषी माता, मैया जय सन्तोषी माता।

अपने सेवक जन की सुख सम्पति दाता ।।

जय सन्तोषी माता....


सुन्दर चीर सुनहरी मां धारण कीन्हो।

हीरा पन्ना दमके तन श्रृंगार लीन्हो ।।

जय सन्तोषी माता....

गेरू लाल छटा छबि बदन कमल सोहे।

मंद हंसत करुणामयी त्रिभुवन जन मोहे ।।

जय सन्तोषी माता....


स्वर्ण सिंहासन बैठी चंवर दुरे प्यारे।

धूप, दीप, मधु, मेवा, भोज धरे न्यारे।।

जय सन्तोषी माता....


गुड़ अरु चना परम प्रिय ता में संतोष कियो।

संतोषी कहलाई भक्तन वैभव दियो।।

जय सन्तोषी माता....


शुक्रवार प्रिय मानत आज दिवस सोही।

भक्त मंडली छाई कथा सुनत मोही।।

जय सन्तोषी माता....


मंदिर जग मग ज्योति मंगल ध्वनि छाई।

बिनय करें हम सेवक चरनन सिर नाई।।

जय सन्तोषी माता....


भक्ति भावमय पूजा अंगीकृत कीजै।

जो मन बसे हमारे इच्छित फल दीजै।।

जय सन्तोषी माता....


दुखी दारिद्री रोगी संकट मुक्त किए।

बहु धन धान्य भरे घर सुख सौभाग्य दिए।।

जय सन्तोषी माता....


ध्यान धरे जो तेरा वांछित फल पायो।

पूजा कथा श्रवण कर घर आनन्द आयो।।

जय सन्तोषी माता....


चरण गहे की लज्जा रखियो जगदम्बे।

संकट तू ही निवारे दयामयी अम्बे।।

जय सन्तोषी माता....


सन्तोषी माता की आरती जो कोई जन गावे।

रिद्धि सिद्धि सुख सम्पति जी भर के पावे।।

जय सन्तोषी माता....

महत्व

संतोषी माता संतोष, धैर्य और संतुलित जीवन की देवी मानी जाती हैं। विशेष रूप से शुक्रवार के दिन उनकी आरती और व्रत का महत्व अधिक होता है। संतोषी माता की उपासना से मन में संतोष और सकारात्मकता का भाव जागृत होता है।

आध्यात्मिक लाभ

नियमित संतोषी माता आरती करने से मन की अशांति दूर होती है। परिवार में शांति और सौहार्द बढ़ता है। आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं में राहत मिलती है तथा धैर्य और संयम की शक्ति प्राप्त होती है।

विधि

शुक्रवार के दिन प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। संतोषी माता की प्रतिमा या चित्र के सामने दीपक, धूप और गुड़-चना का भोग अर्पित करें। खट्टा भोजन न करने का संकल्प लें। श्रद्धा और भक्ति भाव से आरती करें तथा अंत में प्रसाद वितरित करें।

निष्कर्ष

संतोषी माता आरती संतोष, धैर्य और विश्वास का प्रतीक है। सच्चे मन से की गई आरती जीवन में शांति, सुख और संतुलन प्रदान करती है।

YOUR CART

Copyright © 2026 Astrouni | All Rights Reserved

Chat with Astrologer Call with Astrologer